Kasganj news:ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन जनपद कासगंज की समीक्षा बैठक आज सेंट के एम इंटर कॉलेज पटियाली में होगी

 ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन जनपद कासगंज की समीक्षा बैठक आज सेंट के एम इंटर कॉलेज पटियाली में होगी



रिपोर्ट, मोरध्वज कुमार डायरेक्टर 

UP R भारत एक्सप्रेस न्यूज़


कासगंज / ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष श्री महेंद्र नाथ सिंह के निर्देशानुसार अलीगढ़ मंडल की समीक्षा बैठक के क्रम में जनपद कासगंज की समीक्षा बैठक आज सेंट के एम इंटर कॉलेज बाईपास रोड पटियाली में समय दोपहर 12 बजे से आयोजित की जाएगी। समीक्षा बैठक में प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार प्रदेश उपाध्यक्ष रामनरेश सिंह चौहान एवं मंडल प्रभारी के रूप में मंडल अध्यक्ष श्री राज नारायण सिंह मौजूद रहेंगे जो जनपद इकाई की समीक्षा करेंगे। इस बैठक में जनपद के पदाधिकारियो के अलावा तहसील इकाई के पदाधिकारियो को परिचय पत्र भी वितरित किए जाएंगे। यह जानकारी ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन जनपद कासगंज के जिला अध्यक्ष अनूप सिंह चौहान ने प्रेस को जारी विज्ञप्ति में दी है।

     जिला अध्यक्ष अनूप सिंह चौहान ने बताया किस संगठन को गतिशील बनाने एवं सक्रिय बनाने के लिए प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर यह बैठक आयोजित की जा रही है उन्होंने संगठन के जिला, तहसील की पदाधिकारियो एवं सदस्यों से उक्त तिथि को अधिक से अधिक संख्या में समय से पहुंचकर बैठक को सफल बनाने की अपील की है।

Comments

Popular posts from this blog

कासगंज न्यूज़: गंजडुंडवारा पुलिस को मिली एक बड़ी कामयाबी 30 वर्षीय महिला हत्याकांड का महज 12 घंटे के अंदर किया खुलासा, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Kasganj news : पटियाली कोतवाली में ड्यूटी के दौरान दरोगा को आया हार्ट अटैक, इलाज के इलाज के दौरान हुई मौत पुलिस महकमें शोक

कासगंज न्यूज़ : 4 वर्षीय मासूम आरोही हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, मास्टरमाइंड कमलेश शाक्य गिरफ्तार