Kasganj news: मिशन शक्ति 5.0: कासगंज में 'रन फॉर एम्पावरमेंट' के जरिए बेटियों ने भरी हुंकार, डीएम-एसपी ने दिखाई हरी झंडी

मिशन शक्ति 5.0: कासगंज में 'रन फॉर एम्पावरमेंट' के जरिए बेटियों ने भरी हुंकार, डीएम-एसपी ने दिखाई हरी झंडी


रिपोर्ट, मोरध्वज कुमार डायरेक्टर

   UP R भारत एक्सप्रेस न्यूज़

​कासगंज। उत्तर प्रदेश शासन के मंशानुसार जनपद में 'मिशन शक्ति अभियान' के पांचवें चरण के द्वितीय फेज के अंतर्गत ‘रन फॉर एम्पावरमेंट’ जागरूकता दौड़ का भव्य आयोजन किया गया। 

दिन शनिवार को आयोजित इस मैराथन के माध्यम से जिले की महिलाओं और बालिकाओं को उनकी सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के प्रति जागरूक किया गया।

​       प्रशासनिक अधिकारियों ने बढ़ाया उत्साह


वही ​कार्यक्रम का शुभारंभ कासगंज जिलाधिकारी प्रणय सिंह एवं कासगंज पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश सिंह द्वारा किया गया। 

अधिकारियों ने बीएवी इंटर कॉलेज से रिजर्व पुलिस लाइन तक आयोजित इस दौड़ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। 

इस दौरान सुरक्षा-सम्मान-स्वावलंबन' के नारों से पूरा मार्ग गुंजायमान रहा।

               दौड़ में शामिल हुए सैकड़ों प्रतिभागी


​इस जागरूकता दौड़ में जनपद की महिला पुलिसकर्मियों, विभिन्न स्कूलों की छात्राओं, शिक्षिकाओं और स्थानीय महिलाओं ने भारी उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। रैली के माध्यम से समाज को यह संदेश दिया गया कि प्रदेश की बेटियां न केवल सुरक्षित हैं, बल्कि प्रगति की दौड़ में भी सबसे आगे हैं।

​दौड़ के समापन पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने महिलाओं को सरकार द्वारा संचालित महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी जैसे,विमेन पावर लाइन नंबर 1090, आपातकालीन सेवा नंबर, 112, महिला हेल्पलाइन नंबर,181, चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 नंबरों कोई महिलाओं को जानकारी दी 

वही कासगंज मे मिशन शक्ति 5.0 का विजन,​संबोधन के दौरान अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि मिशन शक्ति 5.0 का उद्देश्य केवल सुरक्षा प्रदान करना नहीं, बल्कि महिला बीट प्रणाली को मजबूत कर और गांव-गांव चौपाल लगाकर महिलाओं को सरकारी योजनाओं से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाना है।

इस अवसर पर मौजूद रहे अपर पुलिस अधीक्षक श्री सुशील कुमार, क्षेत्राधिकारी नगर सुश्री आंचल चौहान, क्षेत्राधिकारी लाइन सुश्री शाहिदा नसरीन, राज्य महिला आयोग की सदस्य श्रीमती रेनू गौड़, डिस्ट्रिक्ट साइंस कॉर्डिनेटर श्री जयंत गुप्ता सहित कलावती व बीएवी इंटर कॉलेज की छात्राएं एवं समस्त महिला पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

कासगंज न्यूज़: गंजडुंडवारा पुलिस को मिली एक बड़ी कामयाबी 30 वर्षीय महिला हत्याकांड का महज 12 घंटे के अंदर किया खुलासा, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Kasganj news : पटियाली कोतवाली में ड्यूटी के दौरान दरोगा को आया हार्ट अटैक, इलाज के इलाज के दौरान हुई मौत पुलिस महकमें शोक

कासगंज न्यूज़ : 4 वर्षीय मासूम आरोही हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, मास्टरमाइंड कमलेश शाक्य गिरफ्तार