Kasganj news : कासगंज पुलिस को मिली एक बड़ी सफलता : 27 लख रुपए के 80 गुमशुदा मोबाइल किया बरामद
कासगंज पुलिस को मिली एक बड़ी सफलता: 27 लाख के 80 गुमशुदा मोबाइल की बरामद,
खोए हुए मोबाइल वापस पाकड़ स्वामियों के खिले चेहरे
रिपोर्ट मोरध्वज कुमार डायरेक्टर
UP R भारत एक्सप्रेस न्यूज़
Mob, 9675583196
दरसल आपको बता दे कि कासगंज पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश सिंह के निर्देशन में चलाए गए, अभियान के तहत कासगंज पुलिस ने देश के अलग-अलग राज्यों से कुल 80 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद किए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 27 लाख रुपये बताई जा रही है।
कासगंज पुलिस का पांच राज्यों में चला सर्च ऑपरेशनआपको बता दे कि कासगंज पुलिस अधीक्षक श्री ओम प्रकाश सिंह के कुशल निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक श्री सुशील कुमार के पर्यवेक्षण में साइबर सेल की टीम काफी समय से इन फोन्स को ट्रैक कर रही थी।
क्षेत्राधिकारी साइबर अपराध श्री अमित कुमार के नेतृत्व में टीम ने CEIR पोर्टल का प्रभावी उपयोग किया।
बरामद किए गए मोबाइल फोन केवल उत्तर प्रदेश ही नहीं, बल्कि दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान और मध्य प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से बरामद किए गए हैं।
मोबाइल पीड़ितों ने कासगंज पुलिस जताया आभार
दिन मंगलवार को कासगंज पुलिस कार्यालय में जब मोबाइल स्वामियों को उनके फोन वापस सौंपे गए, तो उनके चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी,कई लोगों ने बताया कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि उनका फोन कभी वापस मिलेगा।कासगंज पुलिस के इस सराहनीय कार्य की जनता द्वारा जमकर प्रशंसा की जा रही है।
अक्सर मोबाइल खो जाने के बाद लोग उसे दोबारा पाने की उम्मीद छोड़ देते हैं,
लेकिन कासगंज पुलिस की साइबर सेल टीम ने अपनी मेहनत और तकनीकी कौशल से इस उम्मीद को हकीकत में बदल दिया
सफलता पाने वाली पुलिस टीम
इस महत्वपूर्ण रिकवरी में मुख्य भूमिका निभाने वाले टीम के सदस्य निम्नलिखित हैं:
उपनिरीक्षक: श्री राजकुमार वर्मा (प्रभारी साइबर सेल)
मुख्य आरक्षी: भूपेन्द्र सिंह
आरक्षी: शैलेन्द्र सिंह, स्वप्निल सिवाच, विजन कुमार और विवेक कुमार..
कासगंज पुलिस का संदेश: मोबाइल गुम होने की स्थिति में तत्काल सूचना दें और सरकारी पोर्टल का सहारा लें,






Comments
Post a Comment