Kasganj news : गंजडुंडवारा: बाबा साहब की 135वीं जयंती को लेकर नगर पालिका में बैठक संपन्न,

 गंजडुंडवारा: बाबा साहब की 135वीं जयंती को लेकर नगर पालिका में बैठक संपन्न, 

   अजय पाल बने अध्यक्ष व सत्येंद्र पाल एडवोकेट बने महामंत्री


रिपोर्ट,मोरध्वज कुमार डायरेक्टर 

  UP R भारत एक्सप्रेस न्यूज़


​गंजडुंडवारा। भारतीय संविधान के शिल्पकार, भारत रत्न डॉ. बी.आर. अंबेडकर की 135वीं जयंती को भव्य और ऐतिहासिक रूप से मनाने के लिए आज नगर पालिका परिषद गंजडुंडवारा के प्रांगण में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। 



इस बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि बाबा साहब की जयंती के उपलक्ष्य में आगामी 21 अप्रैल 2026 को नगर में भव्य शोभायात्रा धूमधाम से निकाली जाएगी

​            कमेटी का हुआ गठन, सौंपी गई जिम्मेदारी


​जयंती समारोह को सुव्यवस्थित रूप से संपन्न कराने के लिए एक नई आयोजन कमेटी का गठन किया गया है। 


बैठक में सर्वसम्मति से पदाधिकारियों के नामों की घोषणा की गई:

​संरक्षक: श्री मोहर सिंह माथुर मैनेजर साहब,​अध्यक्ष श्री अजय पाल सिंह पूर्व सभासद,​महामंत्री श्री सत्येंद्र सिंह गौतम एडवोकेट,​कोषाध्यक्ष खुशदयाल गौतम,​मंत्री मुनेंद्र कुमार

​कमेटी को मजबूती देने के लिए उपाध्यक्ष और प्रचार मंत्रियों की भी नियुक्ति की गई है:


उपाध्यक्ष श्री चंद्रपाल सिंह माथुर, बबलू गौतम, श्री मनोज कुमार (सभासद), श्री हरिशंकर गौतम, श्री सतीश चंद्र माथुर, श्री रवि कुमार शाक्य (सभासद), श्री विष्णु वाल्मीकि, श्री नीरज कुमार गौतम, श्री रवि कुमार माथुर

प्रचार मंत्री श्री जयप्रकाश सिंह, श्री दुर्गा पाल सिंह


गरिमामय उपस्थिति में हुई चर्चा

​बैठक की अध्यक्षता सेवानिवृत्त वीडीओ श्री विजयपाल सिंह ने की। बैठक के दौरान वक्ताओं ने बाबा साहब के विचारों को जन-जन तक पहुँचाने और 21 अप्रैल को निकलने वाली शोभायात्रा को अनुशासित व भव्य बनाने पर जोर दिया। 


सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को माला पहनाकर स्वागत किया गया और जयंती की अग्रिम बधाई दी गई।

​"संविधान निर्माता बाबा साहब की 135वीं जयंती इस बार गंजडुंडवारा के इतिहास में एक मिसाल बनेगी। हम सभी मिलकर भाईचारे के साथ इस उत्सव को मनाएंगे।"

Comments

Popular posts from this blog

कासगंज न्यूज़: गंजडुंडवारा पुलिस को मिली एक बड़ी कामयाबी 30 वर्षीय महिला हत्याकांड का महज 12 घंटे के अंदर किया खुलासा, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Kasganj news : पटियाली कोतवाली में ड्यूटी के दौरान दरोगा को आया हार्ट अटैक, इलाज के इलाज के दौरान हुई मौत पुलिस महकमें शोक

कासगंज न्यूज़ : 4 वर्षीय मासूम आरोही हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, मास्टरमाइंड कमलेश शाक्य गिरफ्तार