Jalaun news : ओवरलोड डंपर से कुचलकर महिला की मौत, परिजनों और ग्रामीणों ने लगाया जाम, मुआवजे और कार्रवाई की मांग

 ओवरलोड डंपर से कुचलकर महिला की मौत, परिजनों और ग्रामीणों ने लगाया जाम, मुआवजे और कार्रवाई की मांग

      मृतका की फाइल फोटो और घटनास्थल पर जांच करती 


 कालपी-चंडौत मार्ग पर ओवरलोड डंपर की टक्कर से महिला की मौत हो गई। ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर दो घंटे तक जाम लगाया, जिसे एसडीएम के आश्वासन के बाद खोला गया।


 रिपोर्ट मोरध्वज कुमार डायरेक्टर

    UP R भारत एक्सप्रेस न्यूज़


 उत्तर प्रदेश के जालौन जिले मे कालपी चंडौत मार्ग पर सोमवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में मौरंग से भरे ओवरलोड डंपर ने बाइक सवार महिला को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों और परिजनों ने करीब दो घंटे तक सड़क जाम कर प्रदर्शन किया और मुआवजे व सख्त कार्रवाई की मांग उठाई। आटा थाना क्षेत्र के ग्राम अमीसा निवासी प्रदीप अपनी पत्नी खुशबू (23) और बड़ी बहन गुड्डी के साथ बाइक से हमीरपुर जिले के चंडौत जा रहे थे।

सोमवार रात जैसे ही उनकी बाइक झांकेदाई मंदिर के पास पहुंची। तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार ओवरलोड डंपर ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही खुशबू सड़क पर गिर गई और डंपर के पहिए उसे रौंदते हुए निकल गए, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। 

वहीं, बाइक चला रहे प्रदीप और पीछे बैठी गुड्डी उछलकर सड़क किनारे जा गिरे। हादसे में गुड्डी गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे तत्काल इलाज के लिए भेजा गया, जबकि प्रदीप को मामूली चोटें आईं।

घटना इतनी भयावह थी कि मौके पर चीख-पुकार मच गई और देखते ही देखते लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंच गए और आक्रोशित हो उठे। गुस्साए ग्रामीणों और परिजनों ने कालपी-चंडौत मार्ग पर जाम लगा दिया। जाम के चलते दोनों ओर करीब एक-एक किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतार लग गई और यातायात पूरी तरह ठप हो गया। सूचना पर एसडीएम कालपी मनोज कुमार सिंह, सीओ कालपी अवधेश कुमार सिंह और आटा थाना प्रभारी अजय सिंह मौके पर पहुंचे।

वही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा

अधिकारियों ने परिजनों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन परिजन मुआवजे और आरोपी चालक की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे। करीब दो घंटे तक जाम जारी रहा, जिससे राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। बाद में एसडीएम ने परिजनों को उचित मुआवजा दिलाने और आरोपी के खिलाफ जल्द सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद परिजन शांत हुए और जाम समाप्त कराया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और फरार डंपर चालक की तलाश शुरू कर दी गई है।

Comments

Popular posts from this blog

कासगंज न्यूज़: गंजडुंडवारा पुलिस को मिली एक बड़ी कामयाबी 30 वर्षीय महिला हत्याकांड का महज 12 घंटे के अंदर किया खुलासा, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Kasganj news : पटियाली कोतवाली में ड्यूटी के दौरान दरोगा को आया हार्ट अटैक, इलाज के इलाज के दौरान हुई मौत पुलिस महकमें शोक

कासगंज न्यूज़ : 4 वर्षीय मासूम आरोही हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, मास्टरमाइंड कमलेश शाक्य गिरफ्तार