बहराइच न्यूज़: CM योगी की माताजी पर अभद्र टिप्पणी करने वाला मौलाना बिहार से गिरफ्तार
बहराइच बिग ब्रेकिंग: CM योगी की माताजी पर अभद्र टिप्पणी करने वाला मौलाना बिहार से गिरफ्तार
रिपोर्ट मोरध्वज कुमार डायरेक्टर
UP R भारत एक्सप्रेस न्यूज़
बहराइच। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी के विरुद्ध सोशल मीडिया पर अपमानजनक और अभद्र टिप्पणी करने वाले मौलाना अब्दुल सलीम चतुर्वेदी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
यूपी एसटीएफ (UP-STF) और बहराइच पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में आरोपी को बिहार के अररिया जिले से दबोचा गया, जिसके बाद उसे बहराइच लाकर जेल भेज दिया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, बिहार के भागलपुर का निवासी मौलाना अब्दुल सलीम चतुर्वेदी वर्तमान में अररिया में रह रहा था।
साल 2024 में मौलाना ने एक वीडियो जारी किया था, जिसमें उसने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी को लेकर बेहद आपत्तिजनक और अभद्र बातें कही थीं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद हिंदू संगठनों और आम जनता में भारी आक्रोश फैल गया था।
VHP की तहरीर पर दर्ज हुई थी FIR
इस मामले को लेकर विश्व हिंदू परिषद (VHP) के जिलाध्यक्ष अजीत प्रताप सिंह ने कड़ा विरोध दर्ज कराते हुए कोतवाली नगर बहराइच में तहरीर दी थी।
इसी तहरीर के आधार पर 8 मार्च 2026 को कोतवाली नगर में आरोपी मौलाना के खिलाफ गंभीर धाराओं में प्राथमिकी (FIR) दर्ज की गई थी
STF टीम ने बिहार में डाला डेरा, कोतवाली नगर पुलिस ने भेजा जेल
मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए उत्तर प्रदेश एसटीएफ की टीम लगातार आरोपी की लोकेशन ट्रेस कर रही थी।
STF टीम ने बिहार के अररिया में छापेमारी कर मौलाना को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तारी के बाद उसे बहराइच लाया गया।
जहाँ प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर प्रदीप सिंह ने बताया कि अभियुक्त अब्दुल सलीम चतुर्वेदी के खिलाफ वैधानिक कार्यवाही पूरी करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहाँ से उसे जेल भेज दिया गया है।
बहराइच पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की क्षेत्र में चर्चा हो रही है और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुँचाने वालों के खिलाफ इसे एक सख्त संदेश माना जा रहा है।




Comments
Post a Comment