गंजडुंडवारा न्यूज़: गंजडुंडवारा पुलिस ने अवैध शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

 गंंजडुंडवारा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार


 रिपोर्ट मोरध्वज कुमार डायरेक्टर

    UP R भारत एक्सप्रेस न्यूज़

कासगंज जनपद में अपराधियों और अवैध शराब तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत गंजडुंडवारा पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक कासगंज के आदेशानुसार और क्षेत्राधिकारी पटियाली के पर्यवेक्षण में कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने एक अभियुक्त को अवैध शराब के साथ रंगे हाथों दबोचा है।

​                   दरसल पुरा क्या है पूरा मामला?

​मंगलवार, 31 मार्च 2026 को थाना गंजडुंडवारा पुलिस द्वारा चलाए गए चेकिंग अभियान के दौरान मुखबिर की सूचना पर रिंकू पुत्र बालकिशन (उम्र करीब 30 वर्ष) को गिरफ्तार किया गया। आरोपी ग्राम नवादा, थाना गंजडुंडवारा का निवासी है।

​पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से 19 क्वार्टर अवैध देशी शराब बरामद की है। इस बरामदगी के आधार पर आरोपी के खिलाफ थाना गंजडुंडवारा में मु.अ.सं. 72/26 धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

​गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:

इस सफल कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में निम्नलिखित पुलिसकर्मी शामिल रहे:

​प्र.नि. श्री राधेश्याम (थाना गंजडुंडवारा)

​उ.नि. श्री राजपाल सिंह

​है.का. 221 संजीव कुमार

​है.का. 349 बृजकिशोर चाहर

​क्षेत्रीय पुलिस का कहना है कि अवैध शराब और नशे के कारोबार में संलिप्त अपराधियों के खिलाफ इस तरह की कार्रवाई भविष्य में भी जारी रहेगी ताकि क्षेत्र में शांति और कानून व्यवस्था बनी रहे।

Comments

Popular posts from this blog

कासगंज न्यूज़: गंजडुंडवारा पुलिस को मिली एक बड़ी कामयाबी 30 वर्षीय महिला हत्याकांड का महज 12 घंटे के अंदर किया खुलासा, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Kasganj news : पटियाली कोतवाली में ड्यूटी के दौरान दरोगा को आया हार्ट अटैक, इलाज के इलाज के दौरान हुई मौत पुलिस महकमें शोक

कासगंज न्यूज़ : 4 वर्षीय मासूम आरोही हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, मास्टरमाइंड कमलेश शाक्य गिरफ्तार