गंजडुंडवारा न्यूज़: मोहनपुर रोड पर अवैध 'मंगल बाजार' का बोलबाला, राहगीरों के हक पर ठेकेदारों का कब्जा
गंजडुंडवारा: मोहनपुर रोड पर अवैध 'मंगल बाजार' का बोलबाला, राहगीरों के हक पर ठेकेदारों का कब्जा
रिपोर्ट मोरध्वज कुमार डायरेक्टर
UP R भारत एक्सप्रेस न्यूज़
कासगंज जनपद के नगर मे गंजडुंडवारा शहर की लाइफलाइन मानी जाने वाली सड़कों पर जब रसूख और लालच का पहरा बैठ जाए, तो आम जनता का पैदल चलना भी दूभर हो जाता है।
कुछ ऐसा ही मंजर कासगंज जनपद के गंजडुंडवारा के मोहनपुर रोड पर हर मंगलवार को देखने को मिल रहा है। यहाँ लगने वाला साप्ताहिक मंगलवार बाजार अब अपने निर्धारित स्थान को छोड़कर मुख्य सड़क पर पैर पसार चुका है, जिससे पूरी सड़क अवैध अतिक्रमण की भेंट चढ़ गई है।
सड़क पर सज रहीं दुकानें पर ठेकेदार कर रहे अवैध वसूली
हैरानी की बात यह है कि जो सड़क राहगीरों और वाहनों के सुगम आवागमन के लिए बनाई गई थी,.
उस पर अब बाजार के ठेकेदारों का 'समानांतर शासन' चल रहा है।
सूत्रों के मुताबिक, साप्ताहिक बाजार के ठेकेदार नियमों को ताक पर रखकर मुख्य मार्ग पर दुकान लगवाने के एवज में दुकानदारों से जमकर वसूली कर रहे हैं। सरकारी जमीन और सार्वजनिक सड़क पर निजी स्वार्थ की यह वसूली प्रशासन के दावों पर सवालिया निशान लगा रही है।
सड़क के दोनों ओर और बीच रास्ते तक दुकानें सजने के कारण मोहनपुर रोड पर मंगलवार को भीषण जाम की स्थिति बनी रहती है।
इमरजेंसी में एम्बुलेंस का निकलना भी मुश्किल हो जाता है।पैदल चलने वाले राहगीरों को जान जोखिम में डालकर वाहनों के बीच से गुजरना पड़ता है।
"सड़क सरकार की है और जेब ठेकेदारों की गरम हो रही है।" यह जुमला आज मोहनपुर रोड के हर पीड़ित राहगीर की जुबान पर है।
जिम्मेदार नगर के अधिकारियों के ऊपर उठते सवाल
स्थानीय निवासियों का आरोप है कि सब कुछ जानते हुए भी संबंधित विभाग और स्थानीय प्रशासन मौन साधे हुए है। अवैध अतिक्रमण और अवैध वसूली का यह खेल बिना किसी डर के सरेआम खेला जा रहा है।
जनता अब सवाल पूछ रही है कि आखिर कब तक सार्वजनिक रास्तों को बाजार के नाम पर नीलाम किया जाता रहेगा?






Comments
Post a Comment