गंजडुंडवारा न्यूज़ : गंजडुंडवारा: धूमधाम से निकली बाबा श्याम की भव्य निशान शोभा यात्रा
भक्ति के रंग में रंगा गंजडुंडवारा: धूमधाम से निकली बाबा श्याम की भव्य निशान शोभा यात्रा
रिपोर्ट मोरध्वज कुमार डायरेक्टर
UP R भारत एक्सप्रेस न्यूज़
गंजडुंडवारा (कासगंज)। कासगंज जनपद के नगर गंजडुंडवारा में आज सोमवार को चारों ओर 'हारे के सहारे' के जयकारे गूंज उठे। श्री श्याम सेवा दल के तत्वाधान में आयोजित श्री खाटू श्याम निशान शोभा यात्रा बड़ी ही श्रद्धा और धूमधाम के साथ निकाली गई। इस दौरान पूरा मार्ग केसरिया और पीले रंगों से सराबोर नजर आया।
आरती और दीप प्रज्ज्वलन के साथ शुभारंभ
शोभा यात्रा का विधिवत शुभारंभ श्री खाटू श्याम जी की मनमोहक झांकी के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर और महाआरती उतारकर किया गया। रेलवे रोड स्थित पंचायती बाग से शुरू हुई इस यात्रा में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा।
पीत वस्त्रों में थिरकती महिला श्रद्धालु
इस शोभा यात्रा का मुख्य आकर्षण पीत (पीले) वस्त्रों में सजी सैकड़ों महिला श्रद्धालु रहीं। हाथों में बाबा श्याम का पवित्र निशान (ध्वज) लिए महिलाएं मंगल गीत गाती और भजनों पर जमकर थिरकती नजर आईं। श्रद्धालुओं के उत्साह ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
इन रास्तों से गुजरी यात्रा, हुआ पुष्प वर्षा से स्वागत
शोभा यात्रा पंचायती बाग से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरी:हनुमान गढ़ी चौराहा,सुदामापुरी रोड,सब्जी मंडी (तीन बाजार),राजाराम चौराहा,मोहल्ला धनपाल और मोहल्ला घासी,मेन बाजार तिराहा और सराफा बाजार वापस होते हुए बाग पंचायती बाग में संपन्न हुई
वही नगरवासियों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर बाबा की झांकी और निशान का जोरदार स्वागत किया। यात्रा का समापन पुनः पंचायती बाग पर हुआ, जहाँ सभी भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया।
व्यवस्था में जुटे रहे श्याम प्रेमी
कार्यक्रम को सफल बनाने में श्याम परिवार के ऋषि अग्रवाल, हरिओम गुप्ता, रूबल गुप्ता, विकल्प गुप्ता, पूर्व सभासद रवि गुप्ता, अंकित भूषण, गौरव गुप्ता, सभासद अजय गुप्ता, पप्पू गुप्ता फाइनेंसर, धर्मेन्द्र सोलंकी, संजीव गुप्ता बल्ला, सुशील शर्मा, मनीष पाठकर और जितेंद्र सिंह सहित अनेक सेवादार व्यवस्था में जुटे रहे।
साथ ही राजू बजरंगी, कुलदीप गुप्ता, वैभव गुप्ता, उर्मिला गुप्ता और एकता गुप्ता सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।




Comments
Post a Comment