गंजडुंडवारा न्यूज़:रामनवमी पर भव्य शोभायात्रा से भक्तिमय हुआ कस्बा, जगह-जगह हुआ जोरदार स्वागत

  रामनवमी पर भव्य शोभायात्रा से भक्तिमय हुआ कस्बा, जगह-जगह हुआ जोरदार स्वागत

 गंजडवारा कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राधेश्याम में रामनवमी के शुभ अवसर पर नगर में निकाली गई शोभा यात्रा मे खुद संभाली कमान 


 रिपोर्ट मोरध्वज कुमार डायरेक्टर

   UP R भारत एक्सप्रेस न्यूज़


​गंजडुंडवारा। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के जन्मोत्सव 'रामनवमी' के पावन अवसर पर कस्बे में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। पंचायती बाग से शुरू हुई इस यात्रा में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा, जिससे पूरा क्षेत्र श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा।   


                मनमोहक झांकियां और विशेष आकर्षण

​शोभायात्रा में इस बार बच्चों द्वारा धरे गए शिव-पार्वती के स्वरूप विशेष आकर्षण का केंद्र रहे,उनकी मासूमियत और मनमोहक झांकियों ने हर किसी का दिल जीत लिया। और इसके साथ ही, काली मंडल के कलाकारों द्वारा प्रस्तुत किए गए हैरतअंगेज और आकर्षक प्रदर्शन ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया

​नगर भ्रमण के दौरान स्थानीय निवासियों और व्यापारियों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया।

                       दरसल आपको बता दें कि

 रामनवमी के शुभ अवसर पर नगर में शोभा यात्रा निकाली गई जिसमें पुलिस प्रशासन की व्यवस्था चाक चौबंद रही रही

 वही गंजडुंडवारा कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राधेश्याम ने मैं पुलिस बल के साथ संभाली कमान और अराजक तत्व लोगों पर रखी कड़ी नजर


 आपको बता दें कि पुलिस प्रशासन की सुरक्षा ​व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए स्थानीय प्रशासन पूरी तरह सतर्क दिखा। 

 गंजडुंडवारा कोतवाली प्रभारी राधेश्याम भारी पुलिस बल (मय फोर्स) के साथ पूरी यात्रा के दौरान मुस्तैद रहे। पुलिस की सक्रियता के चलते यात्रा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।

​           धार्मिक उल्लास और एकता का संदेश

​भक्ति भजनों और जय श्रीराम के नारों के साथ निकली इस शोभायात्रा ने न केवल धार्मिक उत्साह का संचार किया, बल्कि कस्बे में सामाजिक एकता और सौहार्द की मिसाल भी पेश की। यात्रा के समापन पर श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया और एक-दूसरे को रामनवमी की शुभकामनाएं दीं।


Comments

Popular posts from this blog

कासगंज न्यूज़: गंजडुंडवारा पुलिस को मिली एक बड़ी कामयाबी 30 वर्षीय महिला हत्याकांड का महज 12 घंटे के अंदर किया खुलासा, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Kasganj news : पटियाली कोतवाली में ड्यूटी के दौरान दरोगा को आया हार्ट अटैक, इलाज के इलाज के दौरान हुई मौत पुलिस महकमें शोक

कासगंज न्यूज़ : 4 वर्षीय मासूम आरोही हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, मास्टरमाइंड कमलेश शाक्य गिरफ्तार