गंजडुंडवारा न्यूज़ / नाबालिग बेटी के अपहरण और गैंगरेप की धमकी से डरा परिवार,
गंजडुंडवारा / नाबालिग बेटी के अपहरण और गैंगरेप की धमकी से डरा परिवार,
पीड़ित पिता ने स्थानीय पुलिस से करवाई न करने का लगाया आरोप,
पीड़ित के पिता ने कासगंज पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश सिंह से लगाई मदद की पुलिस से लगाई गुहार
स्थानीय पुलिस ने मुकदमा दर्ज होने के एक हफ्ते बाद भी आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर सकी
रिपोर्ट मोरध्वज कुमार डायरेक्टर
UP R भारत एक्सप्रेस न्यूज़
गंजडुंडवारा न्यूज़ / जनपद के गंजडुण्डवारा थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ एक पिता ने अपनी 15 वर्षीय नाबालिग बेटी के अपहरण और जान से मारने की धमकी मिलने के बाद पुलिस प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है।
पीड़ित पिता अमर सिंह (निवासी नगला भीकन ) द्वारा दी गई तहरीर के अनुसार,
दरसल घटना 14 मार्च 2026 की है। पीड़ित का आरोप है कि करीब 11 बजे दुर्वेश (पुत्र वेदप्रकाश, निवासी भाऊपुरा) अपने साथियों राजेश, उमेश और श्यामबाबू के साथ उनके घर में घुसा,आरोप है कि ये लोग पीड़ित की नाबालिग बेटी 'गुंजन' को जबरन अगवा कर ले गए।
प्रार्थना पत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि आरोपी दुर्वेश ने पहले भी नाबालिग का अपहरण किया था,
जिसके संबंध में थाना गंजडुण्डवारा में मुकदमा अपराध संख्या 281/2026 (धारा 137(2), 87 BNS) दर्ज है और मामला वर्तमान में न्यायालय में विचाराधीन है।
पीड़ित का मुख्य आरोप:
आरोपी पक्ष लगातार फैसले का दबाव बना रहे हैं।
फैसला न करने पर आरोपियों ने परिवार को धमकी दी है कि वे लड़की के साथ गैंगरेप कर उसे जान से मार देंगे।
पीड़ित के पिता ने आशंका जताई है कि आरोपी उसकी पुत्री के साथ कोई भी घिनौनी वारदात कर सकते हैं।
पीड़ित पिता ने 16 मार्च 2026 को कोतवाली प्रभारी को पत्र लिखकर सभी नामजद आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने और अपनी बेटी की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।
पीड़ित के पिता ने कासगंज पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश सिंह से मदद की लड़ाई गुहार


Comments
Post a Comment