गंजडुंडवारा न्यूज़ : अकीदत और भाईचारे के साथ मनाई गई ईद, देश मे अमन-चैन के लिए एक साथ उठे हजारों हाथ
गंजडुंडवारा: अकीदत और भाईचारे के साथ मनाई गई ईद, देश में अमन-चैन के लिए एक साथ उठे हजारों हाथ
रिपोर्ट मोरध्वज कुमार डायरेक्टर
UP R भारत एक्सप्रेस न्यूज़
गंजडुंडवारा (कासगंज): उत्तर प्रदेश के जनपद कासगंज स्थित गंजडुंडवारा नगर में शनिवार को ईद-उल-फितर का त्योहार पारंपरिक हर्षोल्लास और अकीदत के साथ मनाया गया।
रमजान के मुकद्दस महीने के समापन पर मुस्लिम समुदाय के हजारों लोगों ने ईदगाह में नमाज अदा की और मुल्क की खुशहाली व आपसी भाईचारे के लिए दुआएं मांगी।
ड्रोन कैमरों और भारी सुरक्षा के बीच संपन्न हुई ईद उल फितर की नमाज
ईद उल फितर त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया।
पुलिस प्रशासन की कड़ी निगरानी
एसडीएम पटियाली प्रदीप कुमार विमल, क्षेत्राधिकारी (CO) संदीप वर्मा और कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राधेश्याम भारी पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद रहे।
पुलिस प्रशासन की हाईटेक सुरक्षा:
दरसल आपको बता दे की पुलिस प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने के लिए ड्रोन कैमरों से पल-पल की निगरानी की गई। और नगर के चप्पे-चप्पे पर पुलिसकर्मी तैनात रहे ताकि यातायात और सुरक्षा में कोई खलल न पड़े।
नगर की कई ईदगाह में सुबह निर्धारित समय 7:15 बजे से 9 बजे सभी ईदगाह में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने शांतिपूर्वक ईद उल फितर की नमाज अदा की
जिसमें पैगंबर मोहम्मद साहब के बताए रास्ते पर चलने, नेक काम करने और आपसी दुख-सुख में भागीदार बनने की अपील की गई।
"ईद का यह पर्व आपसी सौहार्द का प्रतीक है। खुदा से दुआ है कि हमारे देश में अमन, शांति और भाईचारा बना रहे।"
पटियाली एसडीएम प्रदीप कुमार विमल, क्षेत्राधिकारी पटियाली संदीप वर्मा एवं गंजडुंडवारा कोतवाली प्रभारी राधेश्याम को मुस्लिम सामुदायिक के लोगों ने ईद उल फितर की नमाज अदा करने के बाद गुलाब का फूल देकर मीठी ईद की बधाई दी
सफेद लिबास और सिर पर टोपी पहने बच्चे, युवा और बुजुर्गों ने एक-दूसरे को गले लगाकर "ईद मुबारक" कहा। 'मीठी ईद' के इस मौके पर लोगों ने अल्लाह का शुक्र अदा किया कि उन्होंने रमजान के रोजे रखने की तौफीक अता की





Comments
Post a Comment