Kasganj news : नवागत कासगंज पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश सिंह ने गंजडुंडवारा में संभाली कमान, आगामी त्योहारों को लेकर किया पैदल फ्लैग मार्च
नवागत कासगंज पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश सिंह ने गंजडुंडवारा में संभाली कमान, आगामी त्योहारों को लेकर किया पैदल फ्लैग मार्च
रिपोर्ट मोरध्वज कुमार डायरेक्टर
UP R भारत एक्सप्रेस न्यूज़
Mob, 9675583196
गंजडुंडवारा (कासगंज): आगामी चैत्र नवरात्रि और ईद-उल-फितर के त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने और आम जनमानस में सुरक्षा का भाव पैदा करने के लिए नवागत पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश सिंह, कासगंज अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार, क्षेत्राधिकारी पटियाली संदीप वर्मा, गंजडुंडवारा कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राधेश्याम के साथ रविवार को गंजडुंडवारा की सड़कों पर उतरे। भारी पुलिस बल के साथ उन्होंने नगर के मुख्य बाजारों और संवेदनशील क्षेत्रों में पैदल मार्च कर कानून व्यवस्था का जायजा लिया।
सुरक्षा और शांति व्यवस्था पर जोर
पुलिस अधीक्षक ने पैदल मार्च के दौरान स्थानीय दुकानदारों और राहगीरों से सीधा संवाद किया। उन्होंने स्पष्ट संदेश दिया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था भंग करने वालों और अपराधियों के खिलाफ पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी। पैदल गश्त का मुख्य उद्देश्य त्योहारों के दौरान अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाना और सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखना रहा।
कासगंज एसपी ओम प्रकाश सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल ने गंजडुंडवारा के मुख्य मार्गो मे पैदल फ्लैग मार्च कर सुरक्षा इंतजामों को परखा गया और लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करने की अपील की गई।
पैदल फ्लैग मार्च के दौरान के मौजूद रहे मुख्य अधिकारी
ओम प्रकाश सिंह (नवागत पुलिस अधीक्षक, कासगंज)
सुशील कुमार (अपर पुलिस अधीक्षक)
संदीप वर्मा (सीओ पटियाली)
राधेश्याम (प्रभारी निरीक्षक, कोतवाली गंजडुंडवारा)
कल्याण सिंह (क्राइम इंस्पेक्टर, गंजडुंडवारा)
इसके साथ ही भारी संख्या में पुलिस बल और स्थानीय कोतवाली का स्टाफ मौजूद रहा। अधिकारियों ने अधीनस्थ कर्मियों को निर्देश दिए कि त्योहारों के मद्देनजर ड्यूटी में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और संदिग्धों पर कड़ी नजर रखी जाए।
"त्योहारों के दौरान सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है। पुलिस हर नागरिक के साथ है, और अराजक तत्वों से निपटने के लिए हम पूरी तरह तैयार हैं।" – ओम प्रकाश सिंह, पुलिस अधीक्षक कासगंज



Comments
Post a Comment