गंजडुंडवारा न्यूज़: गंजडुंडवारा: त्योहारों पर खलल डालने वालों की खैर नहीं, पुलिस ने दी सख्त चेतावनी

गंजडुंडवारा: त्योहारों पर खलल डालने वालों की खैर नहीं, पुलिस ने दी सख्त चेतावनी


रिपोर्ट मोरध्वज कुमार डायरेक्टर

   UP R भारत एक्सप्रेस न्यूज़


​गंजडुंडवारा (कासगंज): आगामी ईद-उल-फितर और नवरात्रि के त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए स्थानीय पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है। 

Mk

गंजडुंडवारा कोतवाली परिसर में आयोजित पीस कमेटी की बैठक में अधिकारियों ने स्पष्ट कर दिया है कि माहौल बिगाड़ने की किसी भी कोशिश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।


              ​बैठक के मुख्य बिंदु: ​सख्त लहजा: 


 गंजडुंडवारा कोतवाली परिसर में आगामी ईद उल फितर त्यौहार को लेकर 1 पीस बैठक हुई वही बैठक की अध्यक्षता कर रहे पटियाली सीओ संदीप वर्मा ने कहा कि त्योहारों के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाह, उकसावे या शांति भंग करने की कोशिश करने वालों पर कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

​   सोशल मीडिया पर नजर: प्रशासन ने साफ किया कि 'इंटरनेट


 मीडिया' (सोशल मीडिया) की विशेष निगरानी की जा रही है। भड़काऊ या आपत्तिजनक पोस्ट डालने वालों को चिन्हित कर उनके खिलाफ जेल भेजने जैसी कार्रवाई की जाएगी।

                    जनता से सहयोग की अपील:


 गंजडुंडवारा कोतवाली प्रभारी राधेश्याम ने लोगों से अपील की कि वे दोनों त्योहारों को मिलजुल कर आपसी भाईचारे के साथ मनाएं। उन्होंने नागरिकों से किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने का आग्रह किया।


​इनकी रही मौजूदगी:

​बैठक में समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने हिस्सा लिया और अपने सुझाव साझा किए। इस दौरान ईओ सुनील कुमार, जेई हेमंत यादव, केके मिश्रा, भारत गुप्ता, सुमित विजयवर्गीय, अमित महाजन, जुम्मन कुरैशी, शराफत हुसैन, सालीम हुसैन, वसीम कुरैशी, फारुख बख्श, डॉ. संजय, बबलू कुरैशी और शादाब शेख सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

कासगंज न्यूज़: गंजडुंडवारा पुलिस को मिली एक बड़ी कामयाबी 30 वर्षीय महिला हत्याकांड का महज 12 घंटे के अंदर किया खुलासा, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Kasganj news : पटियाली कोतवाली में ड्यूटी के दौरान दरोगा को आया हार्ट अटैक, इलाज के इलाज के दौरान हुई मौत पुलिस महकमें शोक

कासगंज न्यूज़ : 4 वर्षीय मासूम आरोही हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, मास्टरमाइंड कमलेश शाक्य गिरफ्तार