गंजडुंडवारा न्यूज़ : ट्रेन की चपेट में आने से 50 वर्षीय महिला की हुई मौत, मरने से पहले स्लीपर पर लिखा था अपने गांव का नाम
गंजडुंडवारा: ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत, मरने से पहले स्लीपर पर लिखा था अपने गांव का नाम
रिपोर्ट मोरध्वज कुमार डायरेक्टर
UP R भारत एक्सप्रेस न्यूज़
गंजडुंडवारा (कासगंज): उत्तर प्रदेश के कासगंज जनपद के गंजडुंडवारा रेलवे स्टेशन के पास शनिवार सुबह एक हृदयविदारक हादसा हुआ। कासगंज की ओर से आ रही एक एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से 50 वर्षीय महिला की मौके पर ही मौत हो गई। महिला की सूझबूझ कहें या नियति, मरने से पहले उसने पास ही रखे एक रेलवे स्लीपर (पटिया) पर अपने गांव का नाम लिख दिया था, जिससे पुलिस को उसकी पहचान करने में बड़ी मदद मिली।
फाइल फोटो मृतिका महिलाकैसे हुई इस मृतक महिला की शिनाख्त?
दरसल हादसे के बाद ट्रेन चालक ने स्टेशन मास्टर को सूचना दी, जिसके बाद जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची। शुरुआत में महिला की शिनाख्त नहीं हो पा रही थी। तलाशी के दौरान पुलिस को घटनास्थल के पास एक रेलवे स्लीपर मिला, जिस पर गांव का नाम लिखा था।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि महिला काफी देर से उस स्लीपर पर बैठी थी और कुछ लिख रही थी। इसी सुराग के आधार पर पुलिस ने छानबीन की तो मृतका की पहचान संगीता (50 वर्ष), पत्नी गिरीश चंद्र भारद्वाज, निवासी ग्राम देहली बुजुर्ग (थाना सिढ़पुरा) के रूप में हुई।
परिवार में मचा कोहराम
परिजनों के अनुसार, संगीता शनिवार सुबह घर में पूजा-पाठ करने के बाद अपनी बहन के घर दरियाओगंज जाने की बात कहकर निकली थीं। लेकिन रास्ते में वह हादसे का शिकार हो गईं। जैसे ही मौत की खबर घर पहुँची, परिवार में चीख-पुकार मच गई।
मृतका के परिवार का विवरण:
पति: गिरीश चंद्र भारद्वाज (दिव्यांग, पेशे से किसान)।
बच्चे: कुल पांच बच्चे (तीन बेटियां, दो बेटे)।
चार बच्चों की शादी हो चुकी है, जबकि 17 वर्षीय छोटी बेटी रानी अभी अविवाहित है।
गंजडुंडवारा जीआरपी पुलिस की कार्रवाई
जीआरपी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है कि यह महज एक दुर्घटना थी या महिला ने किसी तनाव के चलते यह कदम उठाया।
नोट: इस खबर ने स्थानीय क्षेत्र में सभी को झकझोर कर रख दिया है, विशेषकर महिला द्वारा अपनी पहचान के लिए गांव का नाम लिखने की बात चर्चा का विषय बनी हुई है।



Comments
Post a Comment