Kaushambi News: कौशाम्बी साइबरक्राइम पुलिस टीम द्वारा साइबर ठगी/धोखाधड़ी के शिकार 35पीडितों की कुल 11 लाख 84 हजार 181/- धनराशि वापस करायी गयी
कोशाम्बी साइबरक्राइम पुलिस टीम द्वारा साइबर ठगी/धोखाधड़ी के शिकार 35पीडितों की कुल 11 लाख 84 हजार 181/- धनराशि वापस करायी गयी
रिपोर्टर =रामबाबू श्रीवास
UP R भारत एक्सप्रेस न्यूज़
MOb=9793785055
यूपी कौशाम्बी जिले के कई आवेदकों द्वारा विभिन्न तिथियों में साइबर टोलफ्री नं0 1930 एवं साइबर पोर्टल पर साइबर ठगी/धोखाधड़ी के संबंध में ऑनलाइन शिकायत दर्ज करायी गयी थी । पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी श्री राजेश कुमार द्वारा थाना साइबर क्राइम पुलिस टीम को आवश्यक विधिक कार्यवाही कर पैसों को सम्बंधित खातों में होल्ड कराने एवं पीड़ितों को वापस कराने हेतु निर्देशित किया गया था ।
थाना साइबर क्राइम पुलिस टीम द्वारा सर्विलांस एवं अन्य तकनीकी साधनों के माध्यम से विश्लेषण कर प्रभावी कार्यवाही की गयी। इस दौरान वित्तीय धोखाधडी/ साइबर फ्रॉड कर स्थानांतरित की गयी धनराशि को होल्ड/वापस कराने हेतु बैंक खातों को चिन्हित किया गया। तत्पश्चात NCRP PORTAL पर होल्ड धनराशि के संबंध में सम्बन्धित बैंको की शाखाओं को पत्राचार कर विवरण उपलब्ध कराया गया तथा माननीय न्यायालय से समन्वय स्थापित कर धारा 503 बीएनएसएस के तहत 35 पीड़ितों/ आवेदको के साथ हुए साइबर फ्राड की धनराशि मे से कुल रू0 11 लाख 84 हजार 181/- की धनराशि को पीड़ित के खातों में वापस करायी गयी है । इसके अतिरिक्त साइबर फ्रॉड/धोखाधड़ी के लगभग 30 लाख रूपये बैंक खातों में होल्ड कराये गये है जिसको पीड़ितो के खाते में वापस कराने की प्रक्रिया प्रचलित है। धनराशि प्राप्त होने पर आवेदकों द्वारा साइबर क्राइम थाना, जनपद कौशाम्बी पुलिस टीम की सराहना की गयी।


Comments
Post a Comment