Kasganj news: एमवीएम पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मना होली महोत्सव, बच्चों की प्रस्तुतियों ने जीता दिल

 एमवीएम पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मना होली महोत्सव, बच्चों की प्रस्तुतियों ने जीता दिल


रिपोर्ट,मोरध्वज कुमार डायरेक्टर

UP R भारत एक्सप्रेस न्यूज़




कासगंज के कमला मार्केट स्थित एमवीएम पब्लिक स्कूल में होली महोत्सव हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। विद्यालय परिसर रंगों, संगीत और सांस्कृतिक कार्यक्रमों से सराबोर नजर आया। कार्यक्रम की शुरुआत मां शारदे की पूजा अर्चना के साथ किया गया। जिसके बाद बच्चों ने एक से बढ़कर एक आकर्षक प्रस्तुतियां दीं।


कार्यक्रम में कान्हा बने छात्र गर्वित ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर सभी की खूब तालियां बटोरीं। वहीं राधा की भूमिका में छात्रा इशिका सक्सेना ने शानदार अभिनय और नृत्य से उपस्थित अभिभावकों व शिक्षकों का दिल जीत लिया। छोटे-छोटे बच्चों की रंग-बिरंगी वेशभूषा ने माहौल को और भी आनंदमय बना दिया।


इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य 

गिरीश चंद्र भारद्वाज ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए होली पर्व की ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक महत्ता के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बच्चों को आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द बनाए रखने का संदेश दिया तथा सुरक्षित और पर्यावरण अनुकूल होली मनाने के लिए प्रेरित किया।


विद्यालय प्रबंधक आयुष भारद्वाज ने भी बच्चों की प्रस्तुतियों की सराहना की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। पूरा विद्यालय परिसर होली के रंगों और उत्साह से सराबोर नजर आया।


कार्यक्रम में राधा रानी, अनीशा, बेबी, दीपक, निखिल, निकेता, वैष्णवी, प्रियांशी, देवांश भारद्वाज सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं, अभिभावक और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

कासगंज न्यूज़: गंजडुंडवारा पुलिस को मिली एक बड़ी कामयाबी 30 वर्षीय महिला हत्याकांड का महज 12 घंटे के अंदर किया खुलासा, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Kasganj news : पटियाली कोतवाली में ड्यूटी के दौरान दरोगा को आया हार्ट अटैक, इलाज के इलाज के दौरान हुई मौत पुलिस महकमें शोक

कासगंज न्यूज़ : 4 वर्षीय मासूम आरोही हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, मास्टरमाइंड कमलेश शाक्य गिरफ्तार