Kasganj news : गंजडुंडवारा कोतवाली मे आगामी होली पर्व त्योहार को लेकर पीस कमेटी की बैठक संपन्न,



गंजडुंडवारा कोतवाली मे आगामी होली पर्व त्योहार को लेकर पीस कमेटी की बैठक संपन्न, 

 पटियाली का संदीप वर्मा ने बैठक में आए सभी लोगों से शांतिपूर्वक भाईचारे के साथ होली पर त्यौहार मनाने की की अपील  

   रिपोर्ट मोरध्वज कुमार
UP R भारत एक्सप्रेस न्यूज़
   Mob, 9675583196


कासगंज जनपद के नगर ​गंजडुंडवारा  कोतवाली परिसर में आगामी पर्व त्योहार,माहे-रमजान को सकुशल व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने हेतु एक महत्वपूर्ण पीस कमेटी (शांति समिति) की बैठक आयोजित की गई। बैठक की क्षेत्राधिकारी पटियाली संदीप वर्मा कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राधेश्याम के द्वारा संयुक्त रूप से की गई।

वही ​ पटियाली क्षेत्राधिकारी संदीप वर्मा प्रदीप  ने स्पष्ट किया कि आगामी होली पर्व त्योहार को  आपसी भाईचारे के साथ मनाएं  और कहां पहले से ही नगर गंजडुंडवारा की जनता से अपील की गंगा-जमुनी तहजीब को बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पूरी तरह मुस्तैद है
बैठक में दोनों समुदायों के संभ्रांत नागरिक और धर्मगुरु मौजूद रहे। 
.
सभी लोगो ने अपनी-अपनी समस्याओं और सुझावों को अधिकारियों के समक्ष रखा।
​सुरक्षा और व्यवस्था: गंजडुंडवारा कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राधेश्याम ने  बिजली, पानी और साफ-सफाई जैसी मूलभूत सुविधाओं को लेकर चर्चा की और शांति व्यवस्था भंग करने वाले तत्वों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी।

​अफवाहों से बचाव से खासकर बचकर रहना होगा अगर सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की भ्रामक खबर या अफवाह न फैलाने की अपील की गई।
​ 
 बैठक में आए व्यापार मंडल के अध्यक्ष अमित महाजन ने कहां की होली पर्व त्योहार खुशियों का प्रतीक हैं। इन्हें पारंपरिक उल्लास के साथ मनाएं और यदि कोई समस्या आती है, तो तुरंत स्थानी पुलिस प्रशासन को सूचित करें।"

​बैठक में मौजूद रहे गंजडुंडवारा कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राधेश्याम, नगर पालिका कैशियर गंगा प्रसाद, अनिल माथुर, सुमित विजय वर्गीय, अमित महाजन व्यापार मंडल, पंकज सोलंकी, गुफरान प्रधान, समसुल प्रधान, बबलू कुरैशी,इमरान सभासद, संजय उपाध्याय, सालीम हुसैन सहित क्षेत्र के गणमान्य लोग, व्यापार मंडल के प्रतिनिधि और भारी संख्या में ग्रामीण व शहरी नागरिक उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

कासगंज न्यूज़: गंजडुंडवारा पुलिस को मिली एक बड़ी कामयाबी 30 वर्षीय महिला हत्याकांड का महज 12 घंटे के अंदर किया खुलासा, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Kasganj news : पटियाली कोतवाली में ड्यूटी के दौरान दरोगा को आया हार्ट अटैक, इलाज के इलाज के दौरान हुई मौत पुलिस महकमें शोक

कासगंज न्यूज़ : 4 वर्षीय मासूम आरोही हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, मास्टरमाइंड कमलेश शाक्य गिरफ्तार