Kasganj news: स्कूल बस की बदहाली ने ली 1मासूम की जान; चलती बस से गिरी पहली कक्षा की छात्रा, पहिए के नीचे आने से मौत
कासगंज: स्कूल बस की बदहाली ने ली मासूम की जान; चलती बस से गिरी पहली कक्षा की छात्रा, पहिए के नीचे आने से मौत
फ़ाइल फोटो : अनन्या
रिपोर्ट, मोरध्वज कुमार डायरेक्टर
UP R भारत एक्सप्रेस न्यूज़
कासगंज जनपद के ढोलना थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर एक रोंगटे खड़े कर देने वाला हादसा सामने आया है। माउंट देव इंटरनेशनल स्कूल की एक जर्जर बस सात वर्षीय मासूम अनन्या के लिए काल बन गई। छुट्टी के बाद घर लौट रही छात्रा बस के पिछले हिस्से की टूटी हुई सीट/शीट के कारण नीचे गिर गई और बस के पिछले पहिए की चपेट में आ गई। छात्रा की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई वही मृतका अनन्या (7 वर्ष), जो मूल रूप से अलीगढ़ के गंगीरी की रहने वाली थी, ढोलना के भूढ़िया स्थित माउंट देव इंटरनेशनल विद्यालय में कक्षा एक की छात्रा थी। शनिवार दोपहर करीब 3 बजे जब वह बस से घर लौट रही थी, तभी नगला साधु के पास बस के पिछले हिस्से में फर्श या शीट टूटी होने के कारण वह अचानक नीचे सड़क पर गिर गई। ड्राइवर बस रोकता, उससे पहले ही अनन्या पिछले पहिए के नीचे आ गई।
वही घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। चालक ने मासूम के शव को बस में ही रखा और उसे गंगीरी थाने ले गया। हालांकि, पुलिस को सूचना देने के बाद आरोपी चालक बस को वहीं छोड़कर मौके से फरार हो गया। ढोलना पुलिस ने अब बस को अपने कब्जे में ले लिया है,अनन्या के पिता रवि और माता देवकी गांव मलसई में एक सीएससी (CSC) केंद्र चलाते हैं। अनन्या का एक 9 वर्षीय बड़ा भाई गोलू भी है। जैसे ही बिटिया की मौत की खबर घर पहुँची, परिवार में कोहराम मच गया। माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है,पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई, वही ढोलना थाना प्रभारी गोविंद भल्लभ शर्मा ने बताया कि : स्कूल बस को कब्जे में लेकर थाने खड़ा करा दिया गया है।
फरार चालक की तलाश के लिए टीमें लगा दी गई हैं,परिजनों से अभी औपचारिक तहरीर (शिकायत) मिलना बाकी है, जिसके बाद मुकदमा दर्ज कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।वही इस घटना के बाद ग्रामीणों में विद्यालय प्रशासन के खिलाफ भारी गुस्सा है। लोगों का आरोप है कि स्कूल प्रबंधन बच्चों की सुरक्षा को ताक पर रखकर जर्जर बसें चला रहा है, जिसकी वजह से आज एक हंसता-खेलता परिवार तबाह हो गया।


Comments
Post a Comment